Nirbhik Nazar

पिछले चार सालों मे किए गए कामों की बदौलत बीजेपी जीतेगी सल्ट का चुनाव – पूर्व सीएम, त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहारादून: पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चार साल में उनके नेतृत्व में सरकार ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए हैं। उनकी बदौलत निश्चित तौर पर भाजपा सल्ट का उपचुनाव जीत जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि यदि पार्टी चुनाव प्रचार के लिए उनका कार्यक्रम तय करती है तो वह जरूर जाएंगे।

डोईवाला के साथ ही प्रदेश भर से आने वाले लोगों से नियमित तौर पर मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और उनके निराकरण के लिए मंगलवार को पूर्व सीएम ने नेहरू कालोनी में कार्यालय का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया। इस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अब नियमित तौर पर जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, पूर्व दायित्वधारी  दीप्ती रावत, अनिल गोयल, राजेश शर्मा, रविंद्र कटारिया, करन बोरा, जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *