Nirbhik Nazar

कुंभनगरी हरिद्वार में पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 639 नए कोविड संक्रमित

हरिद्वार: कुंभनगरी हरिद्वार में पांच अखाड़ों के नौ संतों समेत 639 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में 192 श्रद्धालु कोविड संक्रमित मिले। इनमें से 39 श्रद्धालुओं को राज्यसीमा से लौटा दिया गया। वहीं एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्या और मेला अस्पताल में तैनात दो लैब टेक्नीशियन और एक ऑप्टोमेटरिस्ट भी कोविड पॉजिटव पाए गए हैं।

हरिद्वार में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को आईआईटी रुड़की में सबसे अधिक 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पतंजलि योगपीठ में 14, ऋषिकुल में नौ, एचएम रुड़की में आठ, शिवालिक नगर में आठ, श्रीशंभू पंच अग्नि अखाड़ा, श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, अखिल भारतीय दिगंबर अणि, श्रीतपोनिधि आनंद अखाड़े में पांच और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में चार संतों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि राज्यसीमा और मेला पर 25000 श्रद्धालुओं की रैंडम कोविड एंटीजन जांच की गई है। जिले में 6308 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। जिले में 446 लोग, राज्यसीमा पर 146 श्रद्धालु संक्रमित मिले हैं। मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में 10500 श्रद्धालुओं की रैंडम एंटीजन जांच की गई।

2500 लोगों के आरटी-पीसीआर जांच की गई। जांच में 46 श्रद्धालु कोविड संक्रमित मिले। इनमें से 39 संक्रमितों को राज्यसीमा से लौटा दिया गया। शेष संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। आइजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि बिना पंजीकरण के 1111 वाहनों से आए 1750 श्रद्धालुओं को राज्यसीमा से लौटा दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *