Nirbhik Nazar

देवघर बैद्यनाथ मंदिर में कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी ने की पूजा, BJP सांसद निशिकांत ने की गिरफ्तारी की मांग

रांची: झारखंड के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बुधवार को देवघर के प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर को भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास माना जाता है। इरफान अंसारी के मंदिर में पूजा अर्चना करने पर अब विवाद पैदा हो गया। भाजपा सांसद डॉ, निशिकांत दुबे ने यह दावा किया है कि मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने इरफान अंसारी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने दावा किया कि वह भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए बचपन से ही बैद्यनाथ धाम मंदिर आते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जब भी चुनाव आते हैं, मुझे बाबा भोले (भगवान शिव) का शीर्वाद मिला है और मैं जीत हासिल करता रहा हूं। निशिकांत दुबे कौन होते हैं मुझे बाबा से दूर करने वाले?’ वहीं भाजपा ने भी इरफान अंसारी के इस बयान पर पलटवार किया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘आज तक किसी भी गैर-हिंदू ने बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं किया है। जिस प्रकार मक्का में काबा में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है, वैसे ही बाबा मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश भी वर्जित है। मैंने चीफ सेक्रेटरी और पुलिस अधिकारियों से इस बारे में बात की है। इरफान अंसारी पहले गौमाता को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।’

चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

दरअसल झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट पर इन दिनों उपचुनाव हो रहा है जो देवघर के काफी करीब है और अंतिम चरण का प्रचार अभियान जोरों पर है और उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इसी क्रम में इरफान अंसारी वैद्यनाथ धाम पहुंचे थे। भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। बीजेपी का आरोप है कि इरफान अंसारी ने रासुका का उल्लंघन किया है। इस सीट पर 17 अप्रैल को मतदान होना है। भाजपा ने कहा है कि इरफान अंसारी के इस कदम से पूरे इलाके में तनाव है और कभी भी दंगा भड़क सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *