Nirbhik Nazar

बिहार मे कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षण संस्थान बंद, दूरदर्शन से होगी पढ़ाई – शिक्षा मंत्री, विजय कुमार चौधरी

पटना: शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण सारे शिक्षण संस्थान 18 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। सरकार चिंतित है कि विद्यालय कैसे खुले और बच्चे कैसे पढ़ना-लिखना शुरू करें। लेकिन, कोरोना जिस रफ्तार से फैल रहा है, आगे भी अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इस परिस्थिति में भी विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति अपेक्षित रही है। बिहार में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, वैसी स्थिति में शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि अब शिक्षक भी अपने विद्यालय में एक-तिहाई की संख्या में ही जाएंगे। प्रत्येक शिक्षक बारी-बारी से इसी हिसाब से विद्यालय में उपस्थिति रहेंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस अवधि में प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक विद्यालय के कार्यालय संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण, भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों का अद्यतीकरण, लेखा-संद्यारण आदि के लंबित कार्य पूर्ण कर लेंगे। अभी राजस्व विभाग द्वारा भूमि सर्वे का भी कार्य चल रहा है। ऐसी स्थिति में वे अपने विद्यालय के भू-परिसंपत्ति संबंधी दस्तावेज आदि खोजकर अंचल कार्यालय से उसका सत्यापन एवं मौलिक निरीक्षण आदि की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेंगे। जिन जिलों में सर्वे का कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां भी अभिलेख आदि प्राप्त कर आगे की तैयारी कर लेंगे।

दूरदर्शन से पढ़ाई की हो रही तैयारी 

सरकारी स्कूलों में कोरोना काल के दौरान छात्रों की पढ़ाई ज्यादा बाधित नहीं हो इसके लिए दूरदर्शन के माध्यम से कक्षा प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही छात्रों के लिए पिछले साल की तरह दूरदर्शन पर कक्षा वार शिड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षकों से वीडियो भी तैयार कराए जा रहे हैं। टॉपिक वाइज वीडियो छात्रों को चैप्टर समझने में सहयोग करेगा। परेशानी होने पर छात्र अपने शिक्षक को फोन कर दुश्वारियों को दूर कर सकेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो 18 अप्रैल के बाद भी स्कूल खुलने की संभावना नहीं है। संक्रमण की दर दिन व दिन बढ़ते ही जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *