Nirbhik Nazar

उपचुनाव जीतने के बाद सल्ट विधानसभा क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा – सीएम तीरथ

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उपचुनाव जीतने के बाद सल्ट विधानसभा क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या है। भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से जीत दिलाएं, सभी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। लगे हाथ उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर तंज कसा कि उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व तो किया, लेकिन जनसमस्याओं की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। सल्ट में जो भी विकास हुआ है, वह स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की देन है।

सीएम तीरथ गुरुवार को देघाट में उपचुनाव के अंतिम चरण में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि चुनाव जीतने के बाद सल्ट क्षेत्र को विशेष महत्व देंगे। देघाट, घटगाढ़ तौड़ी रोड व देघाट नागचुला रोड का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया जाएगा। मोदी की हर घर को नल से जल योजना 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। तीरथ ने कहा कि पौड़ी उनका संसदीय क्षेत्र। वह देघाट, स्याल्दे व सल्ट से होकर ही अपने क्षेत्र को आते जाते हैं। वह इस विधानसभा क्षेत्र की सभी समस्याओं को जानते हैं। समझते भी हैं।

सीएम तीरथ ने कहा कि पहाड़ के लोगों की समस्या व परेशानी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में  जिला विकास प्राधिकरण को खत्म कर दिया गया है। गैरसैंण कमिश्नरी भी निरस्त कर दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *