Nirbhik Nazar

कुम्भ मे ड्यूटी कर रहे 33 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव, निरंजनी अखाड़े ने किया कुंभ समाप्ति का ऐलान

देहारादून/हरिद्वार: हरिद्वार में हो रहे कुंभ में पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कुंभ ड्यूटी में तैनात 33 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।  चिंता की बात है कि कुछ पुलिस कर्मियों ने तो कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दो डोज भी लगवाई थी। हालांकि, पुलिस कर्मियों की हालत सामान्य बनी हुई है। हरिद्वार कुंभ से लौटे डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रमुख स्नानों के बाद पुलिस कर्मियों की जरूरत के अनुसार कोरोना जांच की गई। इस दौरान दस हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की जांच हुई। जिसमें 33 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। डीजीपी के मुताबिक कुंभ के दौरान ड्यूटी देने वाले सभी पुलिसकर्मियों को आईसोलेशन में रखने की जरूरत नहीं है। जिनमें कोरोना के लक्षण नजर आएंगे उन्हें ही आईसोलेशन में रखा जाएगा। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 11 मार्च के पहले शाही स्नान के बाद से पुलिस कर्मियों के लिए कोविड जांच की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान 33 पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

निरंजनी अखाड़े ने किया कुंभ समाप्ति का ऐलान

कुंभ मेले के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी ने 16 दिन पहले ऐलान किया है कि उनके लिए कुंभ मेला खत्म हो चुका है। पुरी ने कहा है कि कुंभ का मुख्य शाही स्नान पूरा हो गया है और उनके अखाड़े के साधु-संतो में कोरोनावायरस के लक्षण नजर आ रहे हैं।

कोरोना की स्थिति को देखते हुए निरंजनी अखाड़े के बाद बाकी 5 सन्यासी अखाड़े भी कुंभ समाप्ति का ऐलान कर सकते हैं। हरिद्वार में कुंभ मेले का समय 30 अप्रैल तक है। लेकिन पिछले 5 दिन में यहां कोरोना के 2,167 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारियों का कहना है कि कुंभ मेला 30 अप्रैल तक चलेगा। लेकिन अब अखाड़े खुद ही कुंभ खत्म करने का ऐलान करने लगे हैं।

आपको बता दें कोरोना के चलते इस साल कुंभ का मेला जनवरी की बजाय 1 अप्रैल से शुरू किया गया था। देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच कुंभ मेला जारी रखने पर सवाल भी उठ रहे हैं। देश में गुरुवार को कोरोना के 2 लाख नए मामले सामने आए। यह महामारी शुरू होने से अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर कुंभ में लाखों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बुधवार के शाही स्नान में 14 लाख लोग शामिल हुए थे। चिंता की बात ये है की कुंभ मे शामिल होने पूरे देश से लोग आ रहे हैं और अगर उनमे कोरोना संक्रमण हुआ तो ये पूरे देश मे फ़ेल सकता है। हालांकि कई श्रद्धालुओं को कोरोना लक्षण दिखने और RTPCR रिपोर्ट न दिखाने के चलते उत्तराखंड के बॉर्डर से ही वापिस किया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *