Nirbhik Nazar

महाकुंभ मे मेला प्रशासन की हठधर्मिता के चलते होटल व्यवसाय को करोड़ो का नुकसान हुआ – अ0 होटल एसो0  कुलदीप शर्मा

हरिद्वार: बजट होटल एसोसिएशन ने सोमवती अमावस्या और बैशाखी पर्व पर कुम्भ प्रशासन के निर्णयों से व्यापारियों, होटल व्यवसायियों को हुए नुकसान पर रोष प्रकट किया है।  बजट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि मेला प्रशासन की हठधर्मिता के चलते होटल व्यवसाय को करोडो का नुकसान हुआ है। मेला प्रशासन और सरकार ने अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कोरोना के नाम पर स्थानीय लोगों को घरो में कैद कर दिया और यात्रियो को बाजारो में आने नहीं दिया।

बजट होटल एशोसिएसन के महामंत्री अशोक शर्मा, दीपक शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश थे कि जो व्यक्ति कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आए उसे गंगा स्नान करने दिया जाए। लेकिन लाखों लागो को बैरियर लगा कर जगह जगह रोक दिया गया। रेलवे रोड, अपर रोड, भीम गोड़ा सहित हरिद्वार के बाजारो में यात्रियो को नहीं जाने दिया गया और शहर में कर्फ्यू जैसी स्थिति पैदा कर दी गयी। इस सबके बावजूद तेरह लाख लोगों के स्नान करने के झूठे आंकड़े बता कर मेला प्रशासन सरकार को गुमराह कर रहा है, जिसकी जाँच होनी चाहिए। वरिष्ठ होटल व्यवासीय उमा शंकर पांडे, अंशुल जैन, देवभूमि धर्मशाला प्रबंधक समिति के संरक्षक राजेन्द्र राय ने मेला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि मेला प्रशासन की हठधर्मिता के चलते सारा व्यापार चैपट हो गया है। तमाम व्यापारियों व होटल व्यवसायियों को कुंभ में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी। लेकिन मेला प्रशासन के निर्णयों के चलते कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *