Nirbhik Nazar

झारखंड मे कोरोना के नए लक्षणो से डॉक्टर परेशान, कानों में तेज दर्द, पेट की समस्या भी कोरोना के लक्षण

रांची: कोरोना की दूसरी लहर कहर बन चुकी है। राज्य में न सिर्फ मरीजों के आंकड़े बढ़ रहे हैं, बल्कि संक्रमण नित नए रिकार्ड बना रहा है। हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या 30 से बढ़कर 3000 पहुंचने को है। सबसे चिंता की बात यह है कि अब तक लोगा कोरोना को जितना पहचानते थे, वह काफी नहीं है। इसका रूप काफी बदल चुका है। यानी हम अब तक जिन लक्षणों को कोरोना होने का अनुमान मानते थे, उससे अलग कई ऐसे लक्षण उभरने लगे हैं, जो अन्य सामान्य या गंभीर बीमारियों में देखने को मिलते थे। इन लक्षणों से न केवल संक्रमित, बल्कि इलाज करने वाले डॉक्टर भी परेशान हैं।

रिम्स के क्रिटिकल केयर एचओडी डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य कहते हैं कि संक्रमितों के लक्षण लगातार बदल रहे हैं। पहली लहर में कई लक्षण ऐसे थे, जो क्लासिक सिंपटम की श्रेणी में थे, जैसे सर्दी-बुखार, बदन दर्द, सांस की परेशानी, बेचैनी, थकान और गंध-स्वाद का ह्रास। वहीं, दूसरी लहर के लक्षणों में ये तो हैं हीं, इनके अलावा, मुंह, आंख, कान, पेट व ब्रेन से जुड़े लक्षण भी हैं। डॉ भट्टाचार्य कहते हैं कि कई लक्षण तो अचानक होते हैं। इसके कारण मरीज इसे कोरोना न मानकर सामान्य बीमारी के रूप में लेते हैं, और कोरोना का संक्रमण फैलता चला जाता है। डॉ भट्टाचार्य कहते हैं कि कोरोना का नया वेरिएंट शरीर पर अलग-अलग तरीके से हमला कर रहा है। यह बहुत ज्यादा संक्रामक है और श्वसन तंत्र पर तेजी से कब्जा कर लेता है। इससे सिरदर्द जैसी समस्याएं भी दिख रही हैं, जो कि पहले नहीं थीं।

इन  लक्षण  से डॉक्टर भी हैरान 

  1. कानों में तेज दर्द : डॉ भट्टाचार्य कहते हैं कि मरीजों को कान में अलग प्रकार कीआवाज आती है। संक्रमण का अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम पर असर के कारण कानों में दर्द होता है। कानों में दर्द या सुनाई देने में एकाएक समस्या का आना, जैसे लक्षण एक-दो नहीं, बल्कि कई मरीजों में दिखने लगे हैं।
  2. याद्दाश्त में कमजोरी: लंबे समय तक कोरोना से बीमार रहने वालों में ब्रेन फॉग की परेशानी दिख रही है यानी वे मतिभ्रम का शिकार होते हैं और मामूली बातें भी भूलने लगते हैं। इसका असर स्थाई होता है या अस्थाई, इस बारे में फिलहाल स्टडी हो रही है। कोरोना के मरीजों में इसका ताल्लुक सीधा तंत्रिका तंत्र से है।
  3. मुंह और जीभ में दिख रहे लक्षण : कोरोना के नए लक्षणों में मुंह के अंदर भी बदलाव देखे जा रहे हैं। डॉ भट्टाचार्य कहते हैं कि नए लक्षणों में मुंह व होठ का सूखना, मुंह में घाव, (दर्द भी हो सकता है) के अलावा जीभ के ऊपरी हिस्से में जलन या असहजता महसूस हो रही है। जीभ के रंग में बदलाव देखा जा रहा है।
  4. आंखों में संक्रमण : डॉ भट्टाचार्य के अनुसार आखों का लाल होना भी कोरोना का नया लक्षण माना जा रहा है। एक स्टडी में पता चला कि कोरोना के मरीज की आंखें भी कंजंक्टिवाइटिस की तरह दिखते हैं। जैसे आंखों में लालिमा, पानी आना, खुजली या जलन होना।
  5. पेट की समस्या : कोरोना का वायरस लगातार म्यूटेट हो रहा है। डॉ भट्टाचार्य कहते हैं कि इसके कारण शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर दिख रहा है। संक्रमण के कारण उल्टी दस्त, पेट में मरोड़, पेट में तेज दर्द जैसे लक्षण भी दिख रहे हैं। इन समस्याओं को दुकान से दवा लेकर खाने की बजाए डॉक्टर को दिखाएं
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *