Nirbhik Nazar

RSS ने कहा जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए हरिद्वार महाकुंभ

देहारादून: आरएसएस के सीनियर पदाधिकारियों का मानना है की अब कुंभ में पहुंच रही भीड़ को शीघ्र से शीघ्र कम किया जाए और उसे सीमित कर के आयोजन समाप्त करने का निर्णय तत्काल लिया जाये। उनका मानना था कि क्योंकि कोरोना जिस ढंग से फैल रहा है ये आवश्यक है की हरिद्वार में भीड़ को कण्ट्रोल किया जाए। वही संघ का ये कहना है कि कुछ अखाड़ों ने कुंभ में अपनी सहभागिता को भी समाप्त कर दिया है तथा उन्हें उम्मीद है की शेष सब अखाड़े भी यही निर्णय लेंगे।

संघ का कहना है की कुंभ के बहाने जो हिन्दू नेतृत्व तथा वहां साधुओं पर लांछन लगाया जा रहा है वो ठीक नहीं है। संघ का कुंभ के मुद्दे पर आना अहम है तथा खुल कर ये कहना की जैसा कुंभ चल रहा है वैसे आगे नहीं चल सकता अहम हो जाता है। संघ की ओर से संकेत स्पष्ट है की कुंभ में जिस प्रकार से भीड़ उमड़ रही है वो ठीक नहीं है तथा अब कुंभ में लोगों की सहभागिता पर तत्काल नियंत्रण लगा कर इसको जल्दी समाप्त कर देना चाहिए। बीते 1 सप्ताह में कुंभ में दर्जनो साधू संत बीमार हो गए है तथा आचार्य कपिल देव का बृहस्पतिवार का भी निधन हो गया।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *