Nirbhik Nazar

गढ़वाल परिक्षेत्र में 108 दरोगाओं का तबादला, देहरादून से 24 और हरिद्वार से 38 दरोगाओं को टिहरी भेजा गया

देहारादून: उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी) गढ़वाल परिक्षेत्र नीरू गर्ग ने बीती 22 मार्च को परिक्षेत्र में 19 निरीक्षकों का तबादला किया था। कुछ निरीक्षक पहाड़ से मैदान में भेजे गए और कुछ मैदान से पहाड़। लेकिन, कुंभ के कारण ये निरीक्षक अब तक नए तैनाती स्थल पर ड्यूटी नहीं ज्वाइन कर पाए हैं। कुछ निरीक्षक नियमावली के तहत तबादला न करने का आरोप भी लगा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो तबादले से नाखुश दो निरीक्षकों ने पुलिस मुख्यालय को प्रत्यावेदन भी भेजा है। डीआइजी ने बताया कि उन्हीं निरीक्षकों का तबादला पहाड़ पर किया गया है, जिन्होंने अब तक पहाड़ में सेवा नहीं दी है या वहां काफी कम समय बिताया है।

अब गढ़वाल परिक्षेत्र में 108 दारोगाओं का तबादला कर दिया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी) गढ़वाल परिक्षेत्र नीरू गर्ग ने लंबे समय से मैदानी जनपदों में जमे 62 दारोगाओं को पहाड़ भेजा है, जबकि पहाड़ी जिलों में तैनात 46 दारोगा अब मैदान में ड्यूटी देंगे। मंडल में दारोगाओं के तबादले की कवायद लंबे वक्त से चल रही थी। काफी माथापच्ची के बाद अब जाकर इसे अमली जामा पहनाया जा सका है। डीआइजी के आदेश के क्रम में मंडल के मैदानी जिलों देहरादून से 24 और हरिद्वार से 38 दारोगाओं को टिहरी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी भेजा गया है। दूसरी तरफ, पहाड़ी जनपदों में रुद्रप्रयाग से तीन, चमोली से छह, उत्तरकाशी से छह, पौड़ी से 12 और टिहरी से 19 दारोगा देहरादून व हरिद्वार भेजे गए हैं। तबादले की जद में आए सभी दारोगा हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेला के बाद नई तैनाती स्थल पर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *