Nirbhik Nazar

झारखंड मे करोना का सितम 24 घंटे में सामने आए 3843 कोरोना संक्रमित, 56 की मौत

रांची। झारखंड में कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को यानी कि पिछले 24 घंटे में 3843 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिनमें से रांची के 1372 मरीज हैं। इसके अलावा बीते शुक्रवार को सर्वाधिक 56 संक्रमितों की मौत भी हुई। मृतकों में रांची के 16, पूर्वी सिंहभूम के 13, धनबाद व बोकारो के 4-4, लोहरदगा व गोड्डा के 3-3, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज के 2-2 और रामगढ़, दुमका, गढ़वा, पलामू व सिमडेगा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

इसी बीच रांची के सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है। इधर, आज झारखंड सरकार सर्वदलीय बैठक के बाद कोरोना संक्रमण पर निर्णय लेगी। बीते शुक्रवार को रांची से 1372 संक्रमित मिले। इसके अलावा बोकारो में 140, चतरा में 64, देवघर में 173, धनबाद में 93, दुमका में 62, पू. सिंहभूम में 709, गढ़वा में 55, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 51, गुमला में 112, हजारीबाग में 182, जामताड़ा में 58, खूंटी में 46, कोडरमा में 159, लातेहार में 27, लोहरदगा में 40, पाकुड़ में 22, पलामू में 79, रामगढ़ में 126, साहिबगंज में 72, सरायकेला में 12, सिमडेगा में 67, प. सिंहभूम में 107 संक्रमित मिले।

वहीं, झारखंड व पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र में शनिवार से बंगाल से आने वाले सभी लोगों को कोरोना जांच होगी। इस बाबत जांच शिविर की शुरुआत करने को लेकर शुक्रवार को एग्यारकुंड बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, सीओ अमृता कुमारी एवं मैथन ओपी प्रभारी माइकल कोड़ा ने डीबूडीह चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *