Nirbhik Nazar

कुएं में गिरने से 7 वर्षीय इकलौते पुत्र की हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल 

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भगवानपुर कैमूर। शनिवार की सुबह भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में कुएं में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा हरिपुर गांव का नंदलाल मुसहर का 7 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार बताया जाता है। वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच घर के पास में खेल खेल के दौरान कुएं पर पहुंचकर कमंडल से पानी खींचने लगा और इसी बीच कुएं में वह गिर गया।

यह भी पढ़े : कैमूर : नल जल योजना में 3.77 लाख गबन मामले में वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष गिरफ्तार

कुएं में गिरने की जानकारी हुई तो लोगों ने रस्सी में कांटे वाली कील बांधकर कुएं में डाला। आधा घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शर्ट में कील फंसकर बच्चे के शव को लोगों ने बाहर निकाला। तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का बुरा हाल हो गया। वही घटना की सूचना पर भगवानपुर थाना से पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *