Nirbhik Nazar

बदले मौसम के मिजाज ने बुझा दी जंगल की आग, बागवानो व किसानों ने ली राहत की सांस

देहारादून: रुद्रप्रयाग। जिले में हुई झमाझम बारिश से जंगलों में लगी आग बुझ गई और लोगों को गर्मी एवं धुंध से निजात मिल गई। वन विभाग के साथ ही जल संस्थान ने भी बारिश होने पर राहत की सांस ली। इधर बारिश से मौसम में भी बदलाव दिखा। हालांकि हिमालय की ऊंची चोटियों में मामूली बर्फबारी हुई। शनिवार को मुख्यालय सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम बदला रहा। एक ओर आसमान में बादल रहे तो बारिश होने की उम्मीद बंधी रही। दोपहर होते ही आसमान में बादलों की गडगड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। जो रुक-रुककर सांय तक जारी रही। इस बीच हिमालय की ऊंची पहाड़ियों में भी मामूली सा हिमपात हुआ। बारिश से जिले के अधिकांश जंगलों में लगी आग बुझ गई। साथ ही लोगों को अभी से हो रही गर्मी से भी राहत मिली। बारिश होने से वन विभाग को जंगलों की आग से राहत मिली तो, जल संस्थान की भी उम्मीदें बध गई कि शायद इसी तरह बारिश हुई तो पानी के संकट भी लोगों को निजात मिलेगी।

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम ने करवट ली है। मैदानी इलाकों में बारिश हुई है तो  चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी के गंगा घाटी के गोमुख, गंगोत्री व हर्षिल में शनिवार दोपहर बाद रूक-रूक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। जबकि नीचले इलाकों में दोपहर से ही बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई और ठंड महसूस होने लगी। उत्तरकाशी जिले के गोमुख एवं गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत, हर्षिल सहित अन्य ऊचांई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। जिस पर सेब बागवानो व किसानों ने राहत की सांस ली है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल व सुधांशु सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में शनिवार को रूक-रूक कर बर्फबारी होती रही। जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

अचानक बदले मौसम के चलते बदरीनाथ हेमकुंड, रुद्रनाथ समेत जिले की ऊंचाई वाले स्थानों पर शनिवार को जम कर हिमपात हुआ। जहां ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात लगातार शनिवार को लगातार  जारी  रहा । वहीं निचली घाटियों और जिले के अधिकांश इलाकों में अच्छी वर्षा  होने से  आग से धधकते जंगलों की आग  बहुत हद तक बुझी है

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *