Nirbhik Nazar

हरिद्वार महाकुंभ मे 175 साधु संत और कोरोना पॉजिटिव , 229  हुई कोरोना पॉजिटिव साधुओं की संख्या

हरिद्वार:  कुंभ से एक बार फिर कोरोना संक्रमण को लेकर दहशत भरी खबर है। शनिवार को यहां मेले में शामिल होने आए 175 साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। कुंभ में शामिल होने वालों में अबतक करीब 229 साधु कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके झा ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर साधुओं के कोरोना संक्रमित होने की बात कही है। कुंभ मेले में लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है, जिसके बाद साधु-संत भी डरे हुये हैं।

फ़ाइल फोटो
फ़ाइल फोटो

हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने शिरकत की।  हजारों की संख्या में सधु संत भी यहां रहे हैं। इसी बीच कोरोना संक्रमण ने कईयों को अपना शिकार बनाया है। कोरोना संक्रमण के कारण साधु संतों के संक्रमित होने के साथ मौत की खबरें आने के बाद कुंभ के आयोजना को लेकर चिंता बढऩे लगी है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके झा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कुंभ आयोजन में पहुंचे 175 साधु कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। कुंभ में शामिल होने वालों में अबतक करीब 229 साधु कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। निरंजनी अखाड़े ने 15 दिन पहले कुंभ खत्म करने का ऐलान किया था. इसी के साथ जूना अखाड़ा ने भी कुंभ समाप्ति का एलान किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *