Nirbhik Nazar

उत्तराखडं मे 10वीं की परीक्षाएं रद्द और 12वीं की परीक्षा स्थगित, अब 1 जून तक छात्रों को करना पड़ेगा इंतज़ार

देहारादून: उत्तराखडं बोर्ड ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई है।  वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।  कोरोना के मामलों में लगातार तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए, परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करने का सिलसिला जारी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण उत्तराखंड सरकार ने भी 10वीं की बोर्ड परीक्षा के रद्द कर दिया है, जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में परिस्थितियों के हिसाब से 1 जून 2021 के बाद फैसला लिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने दिए आदेश

यह आदेश राज्य के शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिव के प्रस्ताव के बाद दिए हैं। यह फैसला सीबीएसई बोर्ड की तर्ज कर मौजूदा हालात को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने लिया है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर एक जून 2021 के बाद सरकार फैसला करेगी। उत्तराखंड में भी कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है। यहां पर भी लगातार कोरोना केस बढ़ते चले जा रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिन से लगातार दो हजार से ऊपर केस सामने आ रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *