Nirbhik Nazar

कल केजरीवाल उत्तराखंड की 70 विधानसभा मे एक साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से इस वक़्त करेंगे संवाद

देहारादून: आप संरक्षक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में वर्चुअल रैली सोमवार को होने जा रही है। आज साप्ताहिक कर्फ्यू होने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया था। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि सोमवार को शाम 4 बजे केजरीवाल प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों से वर्चुअल जुड़ेंगे। वो इस दौरान उत्तराखंड में बदलाव के प्लान का भी ऐलान करेंगे।

उधर, आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि आप कार्यकर्ताओं में केजरीवाल के कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है। पार्टी ने सभी स्थानों पर वर्चुअल रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देहरादून में हरिद्वार बाईपास रोड पर एक निजी होटल में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सभी वर्चुअली जुड़ेंगे। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद ये केजरीवाल की पहली वर्चुअल रैली होगी, जिसमें वो सीधे आप कार्यकर्ताओं और जनता से जुड़ेंगे।

आप में शामिल हो सकते हैं कोठियाल

यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल 19 अप्रैल को आप में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आप के शीर्ष नेताओं से अंतिम दौर की बात हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि 19 को केजरीवाल कर्नल कोठियाल के पार्टी में शामिल होने का एलान कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *