Nirbhik Nazar

सल्ट विधानसभा सीट पर, सात प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद 2 मई को पता चलेगा किसकी जीत किसकी हार

देहारादून: सल्ट विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण निपट गया। चिर प्रतिद्वंद्वी भाजपा व कांग्रेस समेत सात प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इनके भाग्य का फैसला 2 मई को जीआइसी भिकियासैंण में मतगणना के दिन होगा। इधर कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव के बावजूद लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं खासतौर पर महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। कुल 43.28 फीसद मतदान हुआ। जो 2017 के विधानसभा चुनाव में पड़े 45.74 प्रतिशत मत से 2.46 फीसद कम रहा।

वनाग्नि की धुंध में लिपटी शनिवार की सुबह सात बजे से विधानसभा क्षेत्र के 151 बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। सुबह से ही लाइन लंबी लग गई थी। मगर कोरोना संक्रमण से बचाव को मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग आदि की औपचारिकता व कुछ बूथों पर ईवीएम मशीन में खराबी से शुरूआत धीमी रही। हालांकि दिन चढऩे के साथ मतदान प्रतिशत का आंकड़ा भी धीरे धीरे बढ़ता गया। मतदान केंद्रों पर कानून व शांति व्यवस्था के लिए पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों के जवान मुस्तैद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व एसएसपी पंकज भट्ट तथा अन्य अधिकारियों के वाहन मतदान केंद्रों पर दौड़ती रहीं। विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *