Nirbhik Nazar

उत्तराखंड की जनता से अरविंद केजरीवाल का पहला सम्बोधन आज, अजय कोठियाल थामेंगे AAP का दामन 

देहारादून: कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल आज आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्चुअल रैली को शाम 4 बजे संबोधित करेंगे। कर्नल अजय कोठियाल की ज्वाइनिंग के लिए पार्टी ने आज शाम चार बजे हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में कार्यक्रम रखवाया है। जिसमें प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया सहित अन्य नेता शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल इस समारोह को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। पार्टी आयोजन का सीधा प्रसारण राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करवाने जा रही है। सूत्रों के अनुसार कर्नल अजय कोठियाल के साथ एक पूर्व विधायक भी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

आपको बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड की जनता को पहली बार संबोधित करने जा रहे हैं।  जिसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। पहले ये आयोजन 18 अप्रैल को होना था, लेकिन बढ़ते कोविड को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया था, जिससे अब ये प्रोग्राम आज होगा।  जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्चुअली 70 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। आप कार्यकर्ता सभी 70 विधानसभाओं में अरविंद केजरीवाल के संबोधन को सुनने के लिए बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। इस आयोजन के लिए पहले ही कार्यकर्ताओं द्वारा कई पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें उत्तराखंड में बदलाव की बात कही थी, जो कल के आयोजन के बाद सबको पता चल जाएगा। एक तरफ अपने नेता अरविंद केजरीवाल के संबोधन को सुनने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता कल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।  वहीं AAP का दावा है की आने वाले समय में आप और तेज़ी से लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *