Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे सरकार ने शादियों में शामिल मेहमानों की संख्या घटाई, बगैर मास्क घूमने पर जुर्माना राशि बढ़ाई

देहारादून: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते केसों पर लगाम लगाने के लिए तीरथ सरकार अब सख्ती से निपटने की तैयारी कर रही है। सरकार को कोविड के नियमों का पालन कराने में अब सख्ती शुरू कर दी है। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने शादियों में शामिल मेहमानों की संख्या में कटौती करने का फैसला लिया है। प्रदेश में हो रही शादियों में अब सिर्फ 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसको लेकर जिले के सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वजह इसका सख्ती से पालन करवाएं।  मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बिना मास्क के घूमने वालों पर अब पहली बार में 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। वहीं, दूसरी बार पकड़े जाने पर 1000 रुपये भुगतने होंगे।

रविवार को बीजापुर हाउस में मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा को लेकर अफसरों की आपात बैठक बुलाई। कहा कि आगे जाकर स्थिति ज्यादा न बिगड़े, इसके लिए वर्तमान में लागू गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए, जो भी इसका उल्लंघन करे, उनके खिलाफ कारवाई में किसी प्रकार की ढ़िलाई न बरती जाए। उन्होंने विवाह समारोह में लोगों की संख्या अब 100 रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री तीरथ ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए। बगैर मास्क पर अभी पहली दफा 200 व दूसरी बार में 500 रुपये जुर्माना का प्रावधान था, जिसे अब क्रमश 500 व 1000 रुपये करने के निर्देश दिए हैं, ताकि संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *