देहारादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में रविवार की रात निधन हो गया। एक दिन पूर्व फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण उन्हें हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। एम्स निदेशक ऋषिकेश के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात करीब 8:45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव है।

वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मेें स्थान दें। साथ ही शोकाकुल स्वजन को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।भाजपा सांसद अजय भट्ट ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।