Nirbhik Nazar

सोनू निगम बोले- नहीं होना चाहिए था कुंभ मेला

देहारादून : देश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। दिन प्रतिदिन लोगों में दहशत फैलती जा रही है। कई राज्यों में कर्फ्यू लग गया है, तो वहीं महाराष्ट्र में 15 दिन का मिनी लॉकडाउन जारी है और दिल्ली में एक हफ्ते का कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस बीच बीते दिनों हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया गया जिसमें खबरों के अनुसार करीब 1,700 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।

कोरोना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद मेले को प्रतीकात्मक कर दिया गया है। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने कोरोना कुंभ को लेकर अपना गुस्सा फूटा है। सोनू निगम ने अपना एक बयान जारी किया जिसमें उनका मानना है कि कुंभ मेले का आयोजन होना ही नहीं चाहिए था।

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमे उन्होंने बताया है कि उनकी एक बड़ी बहन के पति भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं और इस समय दिल्ली के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। आगे कहा कि ‘मैं किसी और के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन एक हिंदू होने के नाते ये ज़रूर कह सकता हूं कि कुंभ मेला नहीं होना चाहिए था। लेकिन अच्छा है कि थोड़ी अक्ल आ गई और इसे प्रतीकात्म कर दिया गया। मैं आस्था को समझता हूं लेकिन इस वक्त लोगों की ज़िंदगी से ज्यादा और कुछ भी ज़रूरी नहीं है।’

बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस मराइका अरोड़ा और टीवी एक्टर करण वाही ने भी हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले पर अपना रिएक्शन दिया था। मलाइका अरोड़ा ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘ये महामारी का दौर है लेकिन ये शॉकिंग है।’ वहीं करण वाही ने कुंभ में हुए शाही स्नान की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि पांच दिन में कुंभ में 1700 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर करण वाही को जान से मारने की धमकी मिली है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *