Nirbhik Nazar

परिवहन अधिकारी कार्यालय देहरादून में कार्मिकों मे दिखे कोरोना के लक्षण, लाइसेंस संबंधी कार्यों पर 2 दिन के लिये रोक

देहारादून : संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय देहरादून के लाइसेंस अनुभाग में कार्यरत कुछ कार्मिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण पाए जाने पर चालक अनुज्ञप्ति शाखा को आमजन हेतु बंद कर दिया गया है। कार्यालय में कार्यरत उक्त कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल कोविड 19- से सम्बन्धित आवश्यक जाँच कराएं वह जाँच आख्या प्राप्त होने तक घर पर ही आइसोलेशन में रहना सुनिश्चित करें ।

तत्पश्चात कार्यालय के समस्त शाखाओं में सैनीटाईजेसन का कार्य किया गया। साथ ही सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त परिस्थितियों में कोरोना वायरस कोवीड 19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु अगले दो कार्यदिवसों 20 से 21 अप्रैल में भी चालक अनुज्ञप्ति शाखा में लाइसेंस संबंधी कोई भी कार्य संपादित नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है वह दो कार्यदिवसों के पश्चात कोरोना वायरस के संक्रमण की ततसमय की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए  अनुज्ञप्ति का कार्य प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया जाएगा ।जिन आवेदकों को कार्यालय द्वारा स्लॉट कार्यालय में आने की तिथि एवं समय आवंटित कर दिए गए हैं उन आवेदकों के आवेदन कार्यालय द्वारा स्थिति सामान्य होने पर किसी भी कार्य दिवस में स्वीकार कर लिए जाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *