Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण अनुरोध श्रेणी के सभी तबादलों पर रोक, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह सरकार ने इस साल सामान्य तबादले निरस्त कर दिए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को इसके निर्देश दे दिए। पुलिस समेत सभी विभागों में केवल प्रशासनिक और अनुकंपा के आधार पर होने वाले तबादले ही होंगे। अनिवार्य, अनुरोध श्रेणी के सभी तबादलों पर फिलहाल रोक रहेगी। सीएम ने अपहरा्न ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी।

सरकार का कहना है कि तबादले होने से बड़े पैमाने पर कर्मचारी-शिक्षक प्रभावित होते। एक स्थान से दूसरे स्थान शिफ्ट होने में भी समस्या है और जिस प्रकार कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, यह सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं होगा।

तबादले रोकने के फैसले से शिक्षक खफा

राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने कहा है कि पिछले पांच साल से शिक्षकों के तबादले नहीं हुए हैं। सरकार तबादले अवश्य करें, भले ही नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल स्थगित रहे। डिमरी ने कहा, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *