Nirbhik Nazar

उत्तराखंड भाजपा हर जिले मे चलाएगी “मेरा बूथ कोरोना मुक्त” कार्यक्रम

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश भर के जिला मुख्यालय में सेवा ही संग़ठन है के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त कार्यक्रम शुरू करने के लिये कोविड कंट्रोल रूम बनाएगी।  प्रदेश मुख्यालय में  कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके साथ ही लोगों की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आह्वान पर प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिले में कोविड  कंट्रोल रूम खोला जाएगा। महामारी से लड़ाई एवं सुरक्षा के लिए सेवा ही संग़ठन को मूलमंत्र मानकर पूर्व की भांति राहत कार्यों एवं इससे बचाव में  जुटने को कहा है।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम खोलने के साथ ही सदस्यीय टीम का भी गठन किया है। टीम को 24 घंटे सेवा कार्य मे जुटने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर जिलों में भी 3 सदस्यीय कमेटी का गठन कर शीघ्र  कंट्रोल रूम बनाने के लिए निर्देशित किया है।

देहरादून प्रदेश मुख्यालय में कोविड 19 कंट्रोल रूम बनाया गया है।  इसका नंबर 0135-2671306 लोगो की सहायता के लिए जारी किया गया है।  इसके लिए पांच सदस्यीय टीम में प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, 9411192628 प्रदेश सोशल मीडिया सयोंजक शेखर वर्मा 9719300758, प्रदेश आपदा प्रबंधन सयोंजक  कुंवर जपेंद्र सिंह 9897272545,  प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष  अनिल चौहान 886909133, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चाअम्बादत्त आर्य, 9719270156  के मोबाइल नंबर को प्रसारित कर प्रदेश कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। सभी कार्यकर्ताओं को सेवा के कार्य, हॉस्पिटलों  घरों में लोगो के आवश्यकताओं के अनुसार मदद करने सहित अन्य कार्य मास्क ,सेनिटाइजर, प्लाज्मा डोनेट आदि कार्यो में जुटने के लिए कहा गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *