Nirbhik Nazar

कैमूर में करणी सेना ने कंगना रनौत के समर्थन में संजय राउत का फूंका पुतला,कहा मुंबई किसी के बाप का नहीं

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भभुआ/कैमूर(बंटी जायसवाल)। रविवार को कैमूर जिले के पुसौली एनएच दो पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में संजय राउत का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। इस दौरान एनएच दो जाम लग गया। यह विरोध प्रदर्शन कैमूर जिले के करणी सेना बिहार के जिलाध्यक्ष शिवानन्द सिंह उर्फ रिशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया।

करणी सेना का कार्यकर्ताओं का कहना था कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को संजय राउत ने धमकी दिया था और कहा था कि कंगना रनौत को मुंबई नहीं आने देंगे। जिसके विरोध में संजय रांवत का पुतला फूंका कर विरोध जताया गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजय राउत ने हमारी बहन कंगना रनौत को धमकी देने की जुर्रत कैसे हुई।

मुम्बई संजय राउत बाप का नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा अध्यक्ष विश्वामित्र सिंह, प्रदेश सचिव रणविजय सिंह,कुदरा अध्यक्ष सत्यम सिंह ,चन्दन सिंह,पंकज ,पियूष,सचिव राहुल सहित कई करणी सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *