Nirbhik Nazar

राजधानी देहरादून में बनेगा 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर

देहारादून: उत्तराखंड में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी देहरादून में 1000 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया है। हंस फाउंडेशन की मदद से यह कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को बताया कि सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। अस्पतालों में सुविधाओं की किसी भी तरह की कमी न हो इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हंस फाउंडेशन ने एक हजार बेड का कोविड केयर सेंटर बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही इस कोविड केयर सेंटर को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जोशी ने कहा कि सरकार अस्पतालों की स्थिति में सुधार के साथ ही नई सुविधाओं के विकास पर फोकस कर रही है ताकि मरीजों के इलाज में किसी तरह की परेशानी न आए। राजधानी में अभी रायपुर स्टेडियम में भी पांच सौ बेड का कोविड केयर सेंटर संचालित हो रहा है और इसके बाद अब 1000 बेड का नया कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इससे हर दिन सैकड़ों की संख्या में मिल रहे नए मरीजों के इलाज और उन्हें भर्ती करने में मदद मिलेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *