Nirbhik Nazar

CM तीरथ ने कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, बोले- की जा रही है 100-150 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था

देहरादून: दून मेडिकल कालेज अस्पताल पर पड़ रहे अतिरिक्त भार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर के जरिए कम किया जाएगा। यहां 100 से 150 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसको लेकर जरूरी संसाधन और स्टाफ जल्द जुटाए जाएं। वहीं, इसके बाद सीएम ने कोरोनेशन और दून अस्पताल में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। यहां अतिरिक्त रूप से बनाए जा रहे कोविड सेंटर में विकसित की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड महामारी के दौरान किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को हर तरह की व्यवस्था यहां पर की जाए, जिससे उनका सही से इलाज हो सके।

इस दौरान कोविड केयर सेंटर के इंचार्ज डा आनंद शुक्ला ने बताया कि यहां अस्सी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आ गए हैं। इसके अलावा बेड की भी व्यवस्था कर ली गई है। बेड इंस्टॉलेशन का कार्य शुरू कराया जा रहा है और पहले चरण में तीस ऑक्सीजन बेड तुरंत शुरू कर दिए जाएंगे। जैसे-जैसे मरीज बढेंगे, बेडों की संख्या भी बढाई जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *