Nirbhik Nazar

जरूरत पड़ने पर दून के DM डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव इस तरह देहरादून वासियों को उपलब्ध कराएंगे बेड और आक्सीजन

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी मे कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत तेजी से फैल रही है जिसके बाद मरीजों को बेड मिलने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों को बेड की मारामारी से बचाने के लिए अब शासन ने राजधानी में खाली बेड के बारे में ऑनलाइन जानकारी देने का फैसला किया है। इन हालात को देखते हुए देहरादून के डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अस्पतालों में बेड का रियल टाइम आंकड़े की योजना पर काम करने के निर्देश दिए हैं।


योजना के तहत अगर किसी अस्पताल में बेड खाली होता है तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारी को देनी होगी। कंट्रोल रूम इस जानकारी को तुरंत पोर्टल पर अपडेट करेगा और मरीजों व उनके परिजनों को ये मालूम पड़ जाएगा कि किस अस्पताल में बेड उपलब्ध है और वे बिना इधर-उधर भटके वहां पहुंच सकेंगे। इसके तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड के बारे में जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जाएगी जिसका पता एक क्लिक पर चल जाएगा। स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर खाली बेड का रियल टाइम डेटा अपडेट किया जाएगा जिसमें ये बताया जाएगा कि किस सरकारी और निजी अस्पताल में कितने बेड खाली हैं। बेड के साथ ही वेबसाइट पर ऑक्सीजन और दवा के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते राजधानी के अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी चल रही है। मरीज जानकारी के अभाव में एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भाग रहे हैं और उन्हें बेड नहीं मिल पा रहा है। बहुत सारे अस्पताल ये तो बता रहे हैं कि उनके यहां बेड उपलब्ध है लेकिन जब मरीज भर्ती होने के लिए पूछते हैं उन्हें भरा हुआ बताकर लौटा दिया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *