Nirbhik Nazar

कोरोना को लेकर गंभीर हुई उत्तराखंड सरकार अब “चिकित्सक आपके द्वार” – सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी

देहारादून: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने “चिकित्सक आपके द्वार” सेवा की शुरु की है। इस योजना से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली जनता को घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह मिल सकेंगे। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण की वजह से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देना है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से कई अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। ऐसे में नॉन कोविड मरीजों को भी टेली मेडिसिन सेवा से लोगों को घर बैठे निशुल्क परामर्श मिलेगा।


उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन सेवा के साथ ही प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों के 12 विशेषज्ञ डॉक्टर भी परामर्श दे रहे हैं। राज्य सरकार की इस विशेष पहल का मकसद दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों की एक्स्पर्ट डॉक्टर्स के जरिए चिकित्सीय परामर्श देना है। प्रदेश सरकार की इस वर्चुअल ओपीडी का लाभ व्हाट्सएप वीडियो कॉल एवं टोल फ्री हेल्पलाइन के जरिए लिया जा सकता है। राज्य सरकार ने इसके लिए 104 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसके साथ ही 9412080622 व्हाट्सएप नंबर के जरिए भी जनता सेवा का लाभ ले सकती हैं।


www.esanjeevaniopd.in/register के माध्यम से भी इस सेवा का लाभ लिया जा सकता है। वर्चुअल ओपीडी रोजाना सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगी। ईसंजीवनी वर्चुअल ओपीडी से ह्रदय रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ, प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ के अलावा फिजीशियन का चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *