Nirbhik Nazar

कोरोना से पुरुषों की ज़्यादा जा रही जान, आप भी हो जाइए सावधान

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। इस आंकड़े में गौर करने वाली बात ये है कि सबसे अधिक पुरुषों की मौत हो रही है। एक सप्ताह के भीतर जहां कुल महिलाओं की 56 मौत हुई हैं, वहीं 104 पुरुषों को जान गंवानी पड़ी। हेल्थ विभाग के बुलेटिन के आधार पर यह आंकड़ा सामने आया, जिसे विशेषज्ञ सामान्य नहीं बता रहे हैं। सप्ताह में 19 अप्रैल को हालांकि महिलाओं के मौत का ग्राफ ज्यादा था। उस दिन 13 महिलाएं व 11 पुरुषों की मौतें हुईं । इसके अलावा हर दिन महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की मौत अधिक हुई। महिलाओं में ज्यादात्तर 50-60 उम्र के बीच को जान गंवानी पड़ी। पुरुषों में 21 से लेकर 40 वर्ष तक के उम्र वाले भी मौत की चपेट में आ रहे हैं।

विशेषज्ञों की माने तो पुरुषों के स्तर पर लापरवाही अधिक बरती जा रही है। इसके साथ ही उनका मूवमेंट भी महिलाओं की अपेक्षा घर और संक्रमण वाले क्षेत्रों में अधिक है। दून अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ फिजिशियन डा. केसी पंत ने बताया कि पुरुषों में ब्लड प्रेशर, शुगर और लंग्स समेत तमाम बीमारियां भी महिलाओं की अपेक्षा अधिक रहती हैं। इसके साथ स्मोकिंग, पान मसाला, गुटखा खाने, शराब पीने की भी समस्या अधिक रहती है। इसके अलावा पुरुषों में बीमारी होने पर तत्काल इलाज की प्रवृत्ति आमतौर पर कम होती है। कोरोना जैसी महामारी होने पर यह लापरवाही घातक सिद्ध होती है। उन्होंने अपील की है कि जिस किसी को कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आते हैं, तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।

अप्रैल          महिला  पुरुष

15             4            5

16             6           11

17            15          22

18             3            9

19             13          11

20             6            21

21             9            25

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *