देहारादून: तीरथ मंत्रिमंडल की गुरुवार को सचिवालय में होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। मुख्य सचिव समेत सचिवालय में कई अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इस सबको देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक को टाल दिया। बताया गया कि जल्द ही बैठक की नई तिथि तय की जाएगी।
