Nirbhik Nazar

25 अप्रैल से 4 मई तक तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) नहीं जा सकते भारतीय, पढ़िये ये खबर

नई दिल्ली: भारत में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3.14 लाख से ज्यादा मामले आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,30,965 हो गई। दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत में बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए गुरुवार को 25 अप्रैल से 4 मई तक 10 दिनों के लिए अपने देश में भारतीयों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात ( UAE ) ने कोरोना संकट के चलते भारत को जानी वाले फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। गुरुवार को नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा कि यह फैसला सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन को लेकर लिया गया है।

यूएई ने भारतीय यात्रियों पर दस दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया
एनसीईएमए ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि यूएई ने भारतीय यात्रियों पर दस दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यूएई की ओर से यह प्रतिबंध 25 अप्रैल से चार मई तक लागू रहेगा। लेकिन राजनयिक मिशन में शामिल नागरिकों, अधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, व्यावसायिक विमानों और गोल्डन रेजीडेंसी धारकों को इस फैसले से बाहर रखा गया है। अभी दो दिन पहले ही ब्रिटेन ने भी एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत को उन देशों की रेड लिस्ट में डाल दिया था, जिसके तहत गैर-ब्रिटिश और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन आने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही विदेश से लौटने वाले ब्रिटिश लोगों को होटल में 10 दिन का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *