Nirbhik Nazar

संक्रमण के चलते अगले तीन दिन उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी कार्यालय – प्रभारी सचिव (स्वास्थ्य) पंकज कुमार पाण्डेय

देहरादून: कोरोना वायरस संक्रमण की बेकाबू होती दूसरी लहर के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को सभी कार्यालयों को अगले तीन दिन के लिए बंद रखने का निर्णय किया है। प्रदेश भर में कोविड-19 के 3998 नए मरीज सामने आए और 19 अन्य की मृत्यु हो गई। मुख्य सचिव ओम प्रकाश के संक्रमित होने की पुष्टि के एक दिन बाद उनके प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने बताया कि मुख्य सचिव ने पिछले दस दिन में उनके संपर्क में आए अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी जांच कराने का अनुरोध किया है ।


प्रभारी सचिव (स्वास्थ्य) पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा यहां जारी एक आदेश में कहा गया है संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर प्रदेश के सभी कार्यालय 23, 24 और 25 अप्रैल को बंद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी कार्यालयों के भीतर तथा आसपास सेनिटाइजेशन किया जाएगा ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *