Nirbhik Nazar

लव जिहाद पर कानून बनाने को लेकर स्‍वामी दर्शन भारती का अनशन सीएम ने कराया खत्म, कानून को लेकर कही ये बात

देहरादून: लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग को लेकर कचहरी स्थित शहीद स्‍मारक पर अनशन पर बैठे उत्‍तराखंड रक्षा अभियान के संस्‍थापक स्‍वामी दर्शन भारती को मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जूस पिलाकर अनशन समाप्‍त करवाया। बीते 20 अप्रैल से स्‍वामी दर्शन भारती अनशन पर जबकि अभियान के संयोजक हरीकिशन किमोठी व भैंरव सेना के अध्‍यक्ष संदीप खत्री क्रमिक अनशन पर थे। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शहीद स्‍मारक पहुंचे और मुख्‍यमंत्री से वार्ता का आश्‍वासन दिया। इसके बाद शिष्‍टमंडल मुख्‍यमंत्री से मुख्‍यमंत्री आवास पर मिला। जहां मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्‍वामी दर्शन भारती को जूस पिलाया।


सीएम ने आश्‍वस्‍त किया कि जल्‍द ही उनकी मांगों पर विचार कर कार्रवाई होगी। इधर, स्‍वामी दर्शन भारती ने कहा कि यदि मांग पर शीघ्र फैसला नहीं लिया गया तो वह विभिन्‍न धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर दोबारा अनशन शुरु करेंगे। उन्‍होंने बताय कि लंबे समय से धरना प्रदर्शन के अलावा रैली के माध्‍यम से सरकार से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इस ओर कार्रवाई न होने से उन्‍हें अनशन के लिए मजबूर होना पड़ा।
उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार जताते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री ने उनकी मांग को सुना और पूरा करने का भी आश्‍वासन दिया। इस मौके पर संजीव वर्मा, गीता बिष्‍ट, करण, सुंदर राणा, पूनम डबाल, निधि, आशा आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *