Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मौसम हुआ सर्द, लोगों ने गर्म कपड़े निकाले

देहरादून : उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने से अप्रैल माह में ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा मुनस्यारी की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ जबकि देहरादून सहित अधिकांश निचले इलाकों में बृहस्पतिवार रात से ही रूक-रूक कर हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गयी जिससे ठंड का अहसास होने लगा।

शुक्रवार को भी जिला मुख्यालय समेत निचली घाटियों में झमाझम बारिश हुई, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत उपला टकनौर के हर्षिल, धराली, मुखबा, सुक्की, झाला, गीठ पट्टी के खरसाली, नारायणपुरी, जानकीचट्टी, हरकीदून घाटी के ओसला, गंगाड़, ढाटमीर, सौड़, सांकरी आदि गांवों में जमकर बर्फबारी हुई। धामों में बर्फ की करीब एक फीट मोटी चादर बिछ गई है। हालांकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत सभी सड़कों पर यातायात सुचारु है। अप्रैल माह में भारी बर्फबारी से लोग हैरान हैं।

तापमान में गिरावट होने से पहाड़ी इलाकों में तो लोगों ने स्वेटर आदि गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। इस बीच, बारिश होने से प्रदेश के वनों में आग लगने की घटनाओं में काफी कमी आ गयी जिससे वन विभाग ने राहत की सांस ली। वन विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 12 घंटे में प्रदेश के जंगलों में आग लगने की 26 घटनाएं सामने आईं जिनमें 4.67 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *