Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे फिर टूटा कोरोना का रिकार्ड 49 मरीजों की गई जान, कोरोना के एक्टिव केस हुए 29949

देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को 4339 कोरोना पॉजिटिव केसर सामने आए। रिकवरी 1179 मरीजों की हुई। एक्टिव केस का आंकड़ा लगभग तीस हजार के करीब 29949 पहुंच गया है। संक्रमण दर बढ़कर 4.07 प्रतिशत पहुंच गई है। तो रिकवरी दर घट कर 75.48 प्रतिशत पहुंच गई है। कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 142349 पहुंच गया है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 107450 पहुंच गई है। 31152 सैंपल की टेस्टिंग शुक्रवार को हुई। अभी भी 27690 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकि है। राज्य में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 144 पहुंच गई है।

शुक्रवार को अल्मोड़ा में 131 केस सामने आए। वहीं चमोली में 184,चंपावत में 187, बागेश्वर में 34 बागेश्वर, पौड़ी में 243, पिथौरागढ़ में 40 पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी, 78 और उत्तरकाशी में 38 नए केस आए हैं। सरकार ने संक्रमण के प्रसार पर अंकुश नहीं लगाया तो धीरे-धीरे स्थितियां और बिगड़ सकती है। उधर, देहरादून में 1605, हरिद्वार 1115, यूएसनगर 332 और नैनीताल जिले में 317 केस सामने आए हैं।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 49 में से 34 मरीजों ने देहरादून जिले के विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ा जबकि 10 अन्य की मृत्यु नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्थित अस्पतालों में हुई। दो अन्य ने हरिद्वार के रूड़की में तथा एक-एक मरीज ने उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, पौड़ी जिले के श्रीनगर बेस अस्पताल तथा चमोली जिले में अंतिम सांस ली। इसके साथ ही प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2021 हो गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *