Nirbhik Nazar

कोरोना की आफत के बीच राहत भरी खबर, जानिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य को क्या दिया

देहरादून: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राहत की ख़बर आई है। राज्य सरकार को केंद्र से रेमडिसिविर दवा के 3 हजार इंजेक्शन मिल गए हैं। जिन्हें कल देर रात ड्रग कंट्रोलर ताजबर नेगी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देहरादून के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को बांटा गया है। कुछ अस्पतालों की मांग को देखते हुए दून अस्पताल ने अपना कोटा कम कर उनको अतिरिक्त दिए हैं।

ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया जल्द ही इंजेक्शन की नई खेप भी आने वाली है। सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। अगर अब भी कोई अस्पताल आपको रेमडिसिविर इंजेक्शन को लेकर परेशान करे तो उसकी शिकायत करें, कालाबाजारी करने वालों को बढ़ावा न दें। कोई भी मेडिकल स्टोर प्रिंट रेट से ज्यादा पर दवाई देता है तो उसकी शिकायत करें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *