देहरादून : उत्तराखंड में 18 साल से ऊपर के सभी सभी लोगों को कोविड 19 वैक्सीन मुफ्त लगाने के फैसले को पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार का साहसपूर्ण फैसला करार दिया। रावत ने कहा कि यह सीएम तीरथ सिंह रावत की यह अच्छी घोषणा है। लॉकडाउन, सख्ती लागू करने से होने वाले नुकसान से यह ही ज्यादा बेहतर है। इनसे जीडीपी को ज्यादा नुकसान होता है। इस नुकसान के मुकाबले निशुल्क टीकाकरण का खर्च काफी कम होगा। सीएम की सराहना करते हुए रावत ने कहा कि निसंदेह यह निर्णय बुद्धिमत्तापूर्ण है।

बता दें कि राज्य ने उत्तराखंड में 18 से 45 वर्ष तक आयु वर्ग के लोगों का मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन का फैसला लिया है। सरकारी के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में यह सुविधा दी जाएगी। शुक्रवार को वर्चुअल के जरिए पत्रकार वार्ता में सीएम तीरथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों से 18 से 45 वर्ष तक के उम्र वालों का भी वैक्सीनेशन करने का ऐलान किया था। उन्हीं की घोषणा के तहत सरकार ने इस उम्र के लोगों को मुफ्त टीका लगाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस पर जो भी व्यय आएगा, उसे सरकार स्वयं उठाएगी। सरकारी हो या प्राइवेट किसी भी हास्पिटल में वैक्सीनेशन के एवज में पैसा नहीं लिया जाएगा। प्राइवेट हास्टिपलों को भी इसके निर्देश दिए जा रहे हैं।
माननीय #मुख्यमंत्री_उत्तराखंड ने बहुत साहसपूर्ण घोषणा की है कि 18 वर्ष और उससे ऊपर के लोगों को नि:शुल्क कोविड-19 से सुरक्षा के इंजेक्शन लगाये जाएंगे। जितना नुकसान हमको लॉकडाउन आदि प्रक्रियाओं में होता है, pic.twitter.com/aRwXWMudgl
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) April 24, 2021