Nirbhik Nazar

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर उत्तराखंड में सभी सरकारी कार्यालय 28 अप्रैल तक बंद – CM तीरथ

देहरादून: उत्तराखंड में अब सभी सरकारी कार्यालय 28 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी कार्मिकों से कहा गया है कि इस अवधि में वे अपने मुख्यालय न छोड़ें और मोबाइल स्विच आन रखें, ताकि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सके।

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार की बेचैनी बढ़ा दी है। संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर सख्त कदम उठाए गए हैं। टेस्ट, ट्रैक व ट्रीटमेंट पर खास फोकस करने के साथ ही राज्यभर में रात्रि कर्फ्यू लागू किया गया है। बाजार भी दिन में दो बजे बंद हो रहे हैं। रविवार को साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू का एलान किया गया है, जबकि देहरादून में यह शनिवार व रविवार, दो दिन लागू है। कोविड के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने पर जोर दिया जा रहा है।


उधर, उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सरकारी कार्यालयों को 28 अपै्रल तक बंद रखने के सरकार के फैसले को उचित करार दिया है। संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सचिवालय समेत प्रदेश के कर्मचारी वर्ग के प्रति अपनी सकारात्मक सोच प्रदर्शित करते हुए कार्मिकों के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा के प्रति गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक सप्ताह तक कार्यालयों को बंद रखने की संघ की मांग को पूरा करने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *