Nirbhik Nazar

कोरोना को हराने के लिए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी विधायक निधि से सीएम राहत कोष में देंगे 1 करोड़

देहारादून: उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खिलाफ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक पहल की है। सोशल मीडिया में जारी संदेश में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि कोविड के बढ़ते प्रकोप के चलते वह अपनी विधायक निधि से सीएम राहत कोष में एक करोड़ रुपये की राशि देंगे। रविवार को सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात के बाद उनसे अपने समय के अनुभव भी साझा किए। उम्मीद जताई है कि उनके सीएम कार्यकाल के दौरान हासिल उनके अनुभवों से इस महामारी से कारगर तरीके से निपटने में मदद मिल सकेगी।

चिंता की बात है कि उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार दिन-प्रतिदिन तेज हो रही है। राज्य में कोरोना संक्रमण किस कदर विकराल हो रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 24 घटे में राज्य में पांच हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है। शनिवार को 1466 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए लेकिन इसके बावजूद राज्य में रिकवरी दर तेजी से घटकर 73 प्रतिशत रह गई है। राज्य में कुल मृतकों का आंकड़ा 2102 हो गया है। जबकि कुल मरीजों की संख्या एक लाख 47 हजार के पार पहुंच गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *