Nirbhik Nazar

प्रदेश मे बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 10 मई से शुरू होने वाली हेमकुंड साहिब की यात्रा स्थगित

देहरादून: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हेमकुंड साहिब की यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड के चमौली स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वार के लिए 10 मई से यात्रा शुरू होनी थी। देश और प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ने यात्रा को टाल दिया है। अभी यात्रा की नई तारीख को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।
श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को कहा है कि मौजूदा हालात में जि तरह से कोरोना वायरस का संकट है, उसे देखते हुए हेमकुंड यात्रा को शुरू करना ठीक नहीं होगा। ऐसे में लोगों का एक साथ इकट्ठा होना संक्रमण के फैलने की वजह बन सकता है। ऐसे में यात्रा का स्थगित कर दी गई है, कोरोना संक्रमण कम होने के बाद यात्रा के लिए नई तारीख तय की जाएगी।


सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 10 मई को खोले जाने तय थे। हेमकुंड यात्रा को लेकर मैनेजमेंट ट्रस्ट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी लेकिन अब यात्रा को टाल दिया गया है। उत्तराखंड के चमौली जिले में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा 15 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *