Nirbhik Nazar

उत्तराखंड शादी समारोह में 50 लोग ही होंगे शामिल, अपर मुख्य सचिव, राधा रतूडी ने जारी किए आदेश

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस के मरीजों के आंकडे के फिर चार हजार के पार पहुंच जाने के बीच महामारी की बेकाबू होती इस दूसरी लहर को रोकने की कोशिश में विवाह जैसे आयोजनों में लोगों की संख्या 50 तक सीमित कर दी । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में विवाह समेत अन्य सामाजिक आयोजनों में अब केवल 50 व्यक्तियों को ही शामिल होने की इजाजत होगी। संबंधित जिले के जिलाधिकारी से यह अनुमति लेनी होगी। हरिद्वार कुंभ क्षेत्र के संबंध में निर्णय वहां के जिलाधिकारी लेंगे। अपर मुख्य सचिव ने ये आदेश जारी किए।

अपर मुख्य सचिव, राधा रतूडी ने यहां एक आदेश में कहा कि विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में 50 से ज्यादा व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी । साथ ही, सभी जिलाधिकारियों को अपने विवेक से अपने जिलों में कफर्यू लगाने या अन्य कडे कदम उठाने के लिए भी अधिकृत कर दिया गया है। हांलांकि, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि इससे उद्योग, भारवाहन, निर्माण या अन्य आवश्यक सेवाएं निर्बाध चलती रहें ।पहले जारी गाइडलाइन में हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी जिलों में सामाजिक आयोजन और विवाह में शामिल होने के लिए अधिकतम 100 व्यक्तियों की सीमा तय की गई थी। इस बीच ये बात सामने आई कि ऐसे आयोजनों में भीड़-भाड़ ज्यादा होने के कारण कोरोना संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। इस सब के मद्देनजर अब इन आयोजनों में भाग लेने वाले व्यक्तियों की संख्या घटाने का निर्णय लिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *