Nirbhik Nazar

सिर में पिस्टल सटा कर मेडिकल का छात्र ले रहा था सेल्फी, दब गई ट्रिगर तो चली गयी जान 

इरफान पठान का दावा, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं विराट कोहली

गोपालगंज : सोशल मीडिया के जमाने में युवाओं को  सेल्फी का बुखार चढ़ा हुआ है। सेल्फी लेने के लिए क्या से क्या कर नहीं देते है। इस दौरान उनकी सेल्फी लेने के बुखार में जान चली जा रही है।  कभी युवाओं द्वारा चलती ट्रेन से झूल कर सेल्फी लेने का वीडियो या तस्वीरें वायरल हुई मिलती है तो कभी युवाओं द्वारा पिस्टल से सेल्फी लेने की सनक होती है। ऐसी ही सेल्फी लेने में काल के गाल में समा जाते है। लेकिन फिर भी युवाओं का सेल्फी का भूत सिर से नहीं उतरता है। ऐसा ही मामला बिहार के गोपालगंज से है। 

जहां पिस्टल को सिर में सटा कर सेल्फी लेने के शौक में छात्र की जान चली गयी है। घटना गोपालगंज जिले के माझागढ़ की बतायी जाती है। मृतक छात्र कोटा में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करता है। बताया जाता है कि यह सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब 17 वर्षीय छात्र ने सेल्फी लेने के शौक में पिस्टल को अपने सिर में सटा रखा था। इसी दौरान पिस्टल गोली हाथों की उंगलियों से ट्रिगर पर दब गई तो नजदीक से गोली चल गई। जिससे गोली सिर के आर पार हो गयी। घटना के बाद तुरंत घायल छात्र को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लॉक डाउन में कोटा से लौटा था घर
छात्र की मौत के बाद जिले के मांझागढ़ के इमिलिया गांव में कोहराम मच गई। युवक केे घर मातम पसरा गया है। एक हंसते-खेलते परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। मृत छात्र हिमांशु कुमार,मांझागढ़ के इमिलिया निवासी ओमप्रकाश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के मुुुताबिक, वह राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी करता था। लेकिन कोरोना संक्रमण  को लेकर हुए लॉकडाउन में वह घर आ गया था।

लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली
बताया जाता है कि वह घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल को सिर में सटा सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान ही पिस्टल की ट्रिगर दब गया और गोली उसके सिर को आर-पार कर गई। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। जब परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *