Nirbhik Nazar

बिहार मे पति तोड़ नहीं सका पत्नी का दिल, और करा दी उसके प्रेमी से शादी, पढ़िये पूरी खबर

पटना: बिहार के भागलपुर जिले में अजब-गजब प्यार का एक मामला सामने आया है। प्‍यार एक महिला को उस समय हुआ, जब उसकी शादी हो गई थी। पति ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए काफी समझाया, पर वह नहीं मानी। इसके बाद पति ने पत्नी का दिल नहीं तोड़ा बल्कि उसके प्यार के लिए उसकी शादी प्रेमी से करा दी, इतना ही नहीं शादी के बाद दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इस कहानी को जानकर आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन ये सच है।

मामला भागलपुर के सुल्‍तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। दरअसल, शादी के बाद महिला को किसी और से प्‍यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा कि वो अपने ही पति से बेवफाई करने लगी। हालांकि जब पति को पत्नी का यह करतूत का पता चला तो उसने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। फ‍िर दिल पर पत्थर रख उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

खगडि़या की है महिला

सात साल पूर्व खगड़िया जिले की रहने वाली सपना कुमारी का विवाह सुल्तानगंज के गली नंबर पांच निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना की आंखें चार हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ चला। इसकी भनक जब पति को लगी तो कई बार विरोध हुआ लेकिन सपना नहीं मानी। सपना के दिल में उस युवक के लिए प्यार बढ़ता चला गया। स्वजन और पति के बार-बार कहने पर भी सपना नहीं मानी। इसके बाद सपना के पति ने अपनी सहमति दे दी और अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी। स्वजनों के उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान में दोनों की शादी हुई। शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए। इस शादी समारोह में तीनों पक्ष के लोगों के अलावा आसपास के लोग भी साक्षी बने।

लोगों ने की तरह-तरह से चर्चे

जैसे ही लोगों को इस अनोखी शादी की भनक लगी मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए। फिर नवदंपति ने पति का आशीर्वाद लिया। उत्तम मंडल ने दोनों के दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

उत्‍तम पर रहेगा दोनों संतानें

उत्‍तम और सपना के दो संतानें हैं। दोनों पुत्र हैं। बच्‍चे का उम्र पांच वर्ष और साढ़े तीन वर्ष है। सात वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सपना की दूसरी शादी हो जाने के बाद फ‍िलहाल दोनों संतान उत्‍तम के पास रहेगा। इस संबंध में सपना ने भी अपनी रजामंदी दे दी है। हालांकि दोनों संतान अपनी मां को खोज रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *