Nirbhik Nazar

स्वास्थ्य महानिदेशालय ने छुपाई हाईटेक बेड की सूचना,  विभाग द्वारा की गई थी 1000 बेड की खरीद

देहरादून: स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा पांच-सात माह पहले हाईटेक बेड की खरीद कर उनको गोदामों की शोभा बढ़ाने के लिए छोड़ दिया गया। जिसका खुलासा करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि, विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि, महानिदेशालय द्वारा एक हजार हाईटेक बेड खरीदे गई थे। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी द्वारा दिसंबर 2020 को कोविड-19 के प्रारंभ से लेकर सूचना उपलब्ध कराने की तिथि तक खरीदे गए समस्त सामान यथा वेंटिलेटर, मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट इत्यादि (यानी समस्त) की खरीद के बारे में सूचना मांगी गई थी, जिस के क्रम में महानिदेशालय द्वारा 27/02/2021 को अन्य खरीदे गए सामान की सूची तो उपलब्ध करा दी गई, लेकिन इन हाइटेक बेड की सूचना का कोई उल्लेख नहीं किया गया।

प्रदेश में मरीजों को बेड न मिलने से मचा हुआ है हाहाकार

ऐसे में इसका स्पष्ट कारण है कि, विभाग को डर था की कहीं हाईटेक बेड की सूचना लीक हो गई तो जनता हिसाब मांगेगी ! प्रदेश की जनता इस महामारी के दौर में एक-एक बेड के लिए मारी-मारी फिर रही है। इन लापरवाह अधिकारियों ने मरीजों को तड़पने के लिए छोड़ दिया। सरकार के एक मंत्री अपने भांजे के इलाज को लेकर अस्पताल में हंगामा काट रहे हैं। काश! प्रदेश के मंत्रियों/विधायकों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो आज ये परिणाम न होते !

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *