Nirbhik Nazar

देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किए दून मे 21 नोडल अधिकारी नियुक्त, जानिए क्यूँ और कौन हैं वो 21

देहरादून: कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए अब तक जो भी इंतजाम किए गए हैं, वह कम पड़ने लगे हैं। मरीजों की बढ़ती तादाद के साथ कहीं ऑक्सीजन, तो कहीं रेमडेसिविर इंजेक्शन व कहीं आइसीयू बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। निरंतर बेकाबू हो रहे हालात पर काबू पाने के लिए अब जिला प्रशासन ने जंग के रूप में व्यवस्था संचालित करने की तैयारी कर दी है। दून के सभी 24 कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों व फैसिलिटी सेंटरों में हर तरह की व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए 21 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी बेड, ऑक्सीजन, एंबुलेंस, चिकित्सा स्टाफ, दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। वहीं, जिला पंचायतीराज अधिकारी व डीआरडीए (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) के परियोजना निदेशक को फैसिलिटी मैनेजमेंट का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये सभी नोडल अधिकारियों से समन्वय बनाकर उच्च स्तर को रोजाना का अपडेट देंगे। ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि सभी इंतजाम पुख्ता हैं या नहीं। या दिए गए निर्देशों का कितना अनुपालन किया जा रहा है। नोडल अधिकारियों में जिला विकास अधिकारी से लेकर नगर आयुक्त व सहायक अभियंता श्रेणी तक के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

इन्हें बनाया गया नोडल अधिकारी

  • केंद्र,    पदनाम, नाम
  • दून अस्पताल, जिला विकास अधिकारी, सुशील डोभाल
  • एम्स, नगर आयुक्त ऋषिकेश, नरेंद्र सिंह
  • श्रीमहंत इंदिरेश, ईई लोनिवि, राजेश कुमार
  • एचआइएचटी, जेएस एमडीडीए, मीनाक्षी पटवाल
  • मैक्स, ईई ऊर्जा निगम, प्रशांत कुमार
  • सिनर्जी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, डॉ. एसबी पांडे
  • कैलाश, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, अजय सिंह
  • अरिहंत, सहायक श्रमायुक्त, सुरेश चंद्र
  • आरोग्य धाम, जिला पर्यटन अधिकारी, जसपाल चौहान
  • वेल्मेड, मत्स्य अधिकारी, विनोद यादव
  • एसपीएस, सहायक नगर आयुक्त, विनोद लाल
  • सुभारती, एई एमडीडीए, मनोज जोशी
  • कालिंदी, ईई, बीएल आर्य
  • लेहमन, ईई, सुरेंद्र सिंह
  • ओएनजीसी, संख्याधिकारी, राजेश कुमार
  • उत्तरांचल माजरी, ईओ डोईवाला, विजय चौहान
  • शेड अस्पताल, ईओ डोईवाला, विजय चौहान
  • प्रसाद अस्पताल, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रवीण
  • पारस अस्पताल, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रवीण
  • भारत भूमि, सहायक नगर आयुक्त, विनोद लाल
  • रायपुर स्टेडियम, अपर नगरायुक्त, मोहन बर्निया
  • तीलू रौतेली, उप नगरायुक्त, सोनिया पंत
  • एलबीएस एकेडमी, ईओ मसूरी, आशुतोष सती
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *