Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे 10 एसपी रैंक के अधिकारी समेत पुलिस के 600 से ज्यादा जवान कोरोना की चपेट में- DGP

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जमकर कहर बरपा रही है। रविवार को भी कोरोना के 4368 नए केस मिले हैं। जबकि, 44 लोगों की मौत हुई। इस बीच कई सवास्थय कर्मी और फ्रंट लाईन वर्कर भी कोरोना की चपेट में आने से अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के 600 से ज्यादा जवान कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। डीजीपी के मुताबिक संक्रमित जवानों में 10 एसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।

कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस के करीब छह सौ अधिकारी, कर्मचारी संक्रमित चल रहे हैं। राहत की बात यह है कि सिर्फ एक पुलिसकर्मी को छोड़कर सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि नब्बे फीसदी पुलिसकर्मियों को डबल वैक्सीन लग चुकी है। अब सिर्फ बीमार पुलिस कर्मियों को ही टीका नहीं लग पाया है। इस कारण कोविड की दूसरी लहर के बीच पुलिस फोर्स काफी हद तक सुरक्षित बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल संक्रमित चल रहे छह सौ में से सिर्फ एक महिला पुलिस कर्मी गंभीर स्थिति में है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *