Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के इन शहरों मे में 3 मई तक कर्फ्यू, जानिए क्या खुला क्या बंद

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने प्रदेश की राजधानी देहरादून सहित कई शहरों में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेशों के मुताबिक कोरोना की रोकथाम के लिए देहरादून, ऋषिकेश, कोटद्वार, हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर, टनकपुर और बनबसा में 3 मई तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक प्राइवेट गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी होगी। जरूरी सेवाओं की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी बाजार बंद रहेंगे। आपको याद दिला दें कि उत्तराखंड में यह कर्फ्यू पहले 26 अप्रैल तक ही लगाई गई थी। पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने इसे 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया। अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भी कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी हो गए हैं। डीएम रंजना राजगुरु ने ये आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 26 अप्रैल से 3 मई तक उधम सिंह नगर के समस्त नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायतों के क्षेत्र अंतर्गत कोरोना कर्फ्यू रहेगा।

कर्फ्यू के दौरान इन पर रहेगा प्रतिबंध
कर्फ्यू के दौरान निजी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। फल, सब्जी, डेरी, बेकरी, मीट-मछली, राशन, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों को भी साप्ताहिक कर्फ्यू से छूट रहेगी। पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और मेडिकल शॉप पूरे समय खुली रहेंगे। शादी समारोहों में 50 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो पाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *