Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे पहाड़ पर तेजी से चढ़ रहा कोरोना, प्रदेश मे कोरोना से 67 मौतों के साथ आए 5058 नये मामले

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार नहीं थम रही है। स्थिति ये है कि संक्रिमतों की संख्या में अब हर दिन तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 5058 नए मामले आए हैं। ये एक दिन में संक्रमितों की दूसरी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले शनिवार को 5084 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा कोरोना संक्रमित 67 मरीजों की मौत भी हुई है। अप्रैल में अब तक 56448 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 496 मरीजों की मौत हुई है। इससे साफ समझा जा सकता है कि कोरोना किस कदर कहर बरपा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 63120 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 58062 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि संक्रमण दर आठ फीसद रही है। दून पर कोरोना की सबसे ज्यादा मार पड़ रही है। जिले में 2034 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 34 मरीजों की मौत भी हुई है। सैंपल पॉजिटिविटी रेट 15 फीसद के करीब रहा है। वहीं, हरिद्वार में भी अब मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां 1002 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नैनीताल में 767 व ऊधमसिंहनगर में 283 मामले आए हैं।

मैदानी के साथ ही पहाड़ी जिलों में भी कोरोना का प्रसार अब तेज होने लगा है। पौड़ी गढ़वाल में 323, अल्मोड़ा में 135, चंपावत में 104, चमोली में 97, पिथौरागढ़ में 88, टिहरी गढ़वाल में 87, उत्तरकाशी में 45, रुद्रप्रयाग में 64 व बागेश्वर में 29 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। चमोली जिले में घाट ब्लॉक के कुरुड़ में 127 प्रादेशिक सेना गढ़वाल राइफल्स के कैंप में 45 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने पूरे कैंप को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। इधर, विभिन्न जनपदों में 1601 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि अब तक प्रदेश में कोरोना के एक लाख 56 हजार 859 मामले आए हैं। जिनमें एक लाख 12 हजार 265 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले 39031 पहुंच गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 2213 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *