Nirbhik Nazar

देहरादून में 10 एजेंसियां उपलब्ध कराएंगी “आक्सीजन” डाक्टर की रिपोर्ट के बिना नहीं मिलेगा -DM डा. आशीष कुमार

देहरादून: राजधानी देहरादून में 10 एजेंसियां और संचालक जरूरतमंद मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें अधिकृत करते हुए नाम व मोबाइन नंबर की सूची जारी की है। प्रत्येक सप्लायर को खरीदने वाले का पूरा ब्योरा रखना होगा। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही लिक्विड आक्सीजन की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। लोगों को आसानी से आक्सीजन उपलब्ध हो सके। इसके लिए 10 एजेंसियों व संचालकों को अधिकृत किया गया है।उन्होंने बताया कि एजेंसी को हर खरीदने वाले का नाम, पता, आईडी, मोबाइल नंबर, कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट और आक्सीजन की आवश्यकता का डॉक्टर का पर्चा रखना होगा। उन्हें अपनी दुकान पर चिपकाई गई रेट लिस्ट के अनुसार ही आक्सीजन उपलब्ध कराना होगा।

जिले में आक्सीजन सप्लायर घर में उपयोग के लिए हर किसी कोरोना संक्रमित को आक्सीजन सिलेंडर नहीं दे सकेंगे। जिले में घर में उपयोग होने वाले सिलेंडरों को गैर जरूरत वाले मरीजों के लेकर जाने और सिलेंडरों की उपलब्धता कम होने जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सख्ती की है। डीएम ने बताया कि आक्सीजन हर जरूरतमंद को मिल सके, इसके लिए आक्सीजन सप्लायरों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत आक्सीजन सप्लायर उसी व्यक्ति को सिलेंडर देंगे जिसी कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव होने के साथ ही चिकित्सक ने भी अक्सीजन की आवश्यकता पर्चे पर दर्ज की हो। उन्होंने बताया कि किसी को भी आक्सीजन सिलेंडर देते वक्त उसका नाम-पता, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर रखना होगा। उन्होंने कहा कि दुकान संचालकों को आक्सीजन रेट की सूची भी दुकान पर चस्पा करनी होगी। आदेश के अनुसार ही वह घरों में उपयोग के लिए आक्सीजन सिलेंडर दे सकेंगे।

एजेंसी का नाम- मोबाइल नंबर
अंबिका गैस, कांवली रोड- 9219504642
राजीव गैस, सुभाष रोड- 9719108235
मॉर्डन गैस, प्रिंस चौक- 9557138967
गुप्ता गैस, निरंजनपुर- 9897407626
भारत आक्सीजन, लक्खीबाग व सेलाकुई- 9612075594
कोहली एयर प्रोडक्ट, लाल तप्पड- 9719666997
विजय कोहली ऋषिकेश- 9837094267
डीएस नेगी, ऋषिकेश- 9895182977
डीएम गैस, ऋषिकेश- 9897182424
बालाजी गैस, ऋषिकेश- 9897530007

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *